सक्ती जिला

मारवाड़ी युवा मंच के विशाल कृत्रिम अंगदान शिविर में 110 दिव्यांग जनों ने उठाया लाभ, सांसद ने कहा – दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ी सेवा

सक्ती। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में स्वर्गीय। मांगेराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंगदान प्रत्यारोपण शिविर का समापन क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य अतिथि में किया गया. शिविर के माध्यम से 30 श्रवण यंत्र, 10 कैलिपर्स ,45 कृत्रिम पैर, 10 कृत्रिम हाथ, 10 बैसाखी लाभार्थियों को शिविर का लाभ पहुंचा. मुख्य अतिथ सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा किया गया यह नेक कार्य निश्चित तौर पर इस शिविर का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के परिजनों तथा उनके द्वारा प्रार्थनाओं से भरा रहेगा.

हमेशा सामाजिक कार्य में अग्रणी रहने वाली सामाजिक संस्था मारवाडी युवा मंच के भवन निर्माण हेतु दस लाख रुपये देने की स्वीकृति सांसद कमलेश जांगड़े ने दी. अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि आगे आने वाले अवसरों में भी इस प्रकार के आयोजन मारवाड़ी युवा मंच करता रहेगा ताकि समाज की जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचती रहे. विशिष्ट अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का कार्य निश्चित तौर पर सराहनीय है और इसका लाभ अपने अंग गंवा चुके लोगों को मिल रहा है।निश्चित तौर पर उनके परिवार की दुआओं का असर होगा. कार्यक्रम को आयोजक परिवार के वरिष्ठ सदस्य रमेश अग्रवाल, मारवाडी युवा मंच के संरक्षक हरिओम अग्रवाल, मारवाड़ी एवं मंच के कृत्रिम अंगदान प्रत्यारोपण के प्रांतीय संयोजक सुमित शर्मा ने भी संबोधित किया।

सुमित शर्मा ने प्रतिवेदन पढ़ा और छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी शिविरों के संबंध में जानकारी प्रदान की. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल , गणेश अग्रवाल भी मंच पर मौजूद रहे.

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के संरक्षक हरिओम अग्रवाल, संजय रामचंद्र, प्रकाश अग्रवाल, कन्हैया गोयल, महेंद्र जिंदल, राजकुमार अग्रवाल, मनीष कथूरिया, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, विशाल शर्मा, राकेश अग्रवाल, मानस अग्रवाल, रवि अग्रवाल, गजेन्द्र डालमिया, राजीव अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, विक्की सिंघल, सहर्ष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहित लिनेस क्लब पदाधिकारी, आयोजक परिवार के सदस्य गण मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button