सक्ती जिलासक्ती नगर
गणतंत्र दिवस पर साहू संघ जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने दी शुभकामनाएं, सामाजिक एकता और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश

सक्ती। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर साहू संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने जिलेवासियों एवं समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जो देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करता है।

जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से आपसी समरसता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि साहू समाज सदैव राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक उत्थान और जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी संविधान के आदर्शों पर चलते हुए समाजहित व देशहित में कार्य करता रहेगा।




