सकर्रासक्ती जिला

जगराता कार्यक्रम की धूम, जसगीत कार्यक्रम के फाइनल में झूमे श्रद्धालु, प्रथम जय महामाई दाई जस गीत पार्टी गाडामोड़

सक्ती/सकर्रा   ।  30 सितंबर की रात्रि को सोसायटी चौक सकर्रा में झमाझम देवी आराधना जस गीत फाइनल कार्यक्रम आयोजित हुआ| जिसमें श्रद्धालु झूम उठे|  कार्यक्रम पाली पाली सुबह तक चला| जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या तकरीबन एक हजार से ऊपर रहा|  रात भर जागरण कर जस गीत कार्यक्रम का लुफ्त उठाएं| जिसका कार्य कार्यक्रम प्रथम विजेताओं को पुरस्कृत सम्मान किया गया| जिसके प्रथम विजेता महामाई दाई जसगीत पार्टी गाड़ामोडा रहें जिसे 31001 से पुरस्कृत कर बरतलाल सूर्यवंशी सरपंच, रामकुमार चंद्रा पंच, श्रीमती ललिता रामचन्द्र चंद्रा पंच, ग्राम सकर्रा द्वारा सम्मानित किया गया| इसी प्रकार द्वितीय विजेता जय मां महामाया दाई जस गीतपार्टी सोनादाह को उमाशंकर साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत सकर्रा द्वारा 21001 पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया|
वही तृतीय जय माँ समलाई दाई जस गीत पार्टी मुड़पार सारंगढ़, को सुमन गुड्डू राम साहू ज्वेलर्स सकर्रा द्वारा 15001 पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया| इसी  तरह चतुर्थ विजेता बजरंगी जसगीत पार्टी लिमतरा को स्वर्गीय कौशल किशोर चंद्रा (भूतपूर्व शिक्षक), स्वर्गीय फुलकुंवर चंद्रा की स्मृति में भुनेश्वऱ चंद्रा  श्रीमती कचरा बाई चंद्रा के पुत्र डुलेश्वर गणेश, इंद्रजीत चंद्रा के द्वारा 11001 पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया|
इसी तरह पंचम विजेता जय मां गौटिन दाई जस गीत पार्टी बोरसी को मानिक दास महंत, श्रीमति जानकी गोपाल कुर्रे पंच ग्राम पंचायत सकर्रा के द्वारा 8001 पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया|  इसी तरह षष्ठम विजेता जय मां भवानी जसगीत पार्टी पलाड़ी खुर्द को श्रीमती खीक बाई, मनहरण कमलेश सभापति महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य मालखरौदा, एवं स्वर्गीय डालेश्वर चंद्रा की स्मृति में शिव शंकर चंद्रा के 6001 पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button