सक्ती जिला

सक्ती जिले में अब तक 1410812 क्विंटल धान की हुई खरीदी

23 दिसम्बर के लिए 3251 टोकन हुवे जारी

उपार्जन केन्द्रों से 124428 क्विंटल धान का हुआ उठाव सक्ती, 20 दिसम्बर 2024/ राज्य शासन के निर्देशन में प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी के महाअभियान की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत सक्ती जिले में भी 14 नवंबर से धान खरीदी कार्य विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। धान खरीदी कार्य अंतर्गत जिले में अब तक कुल 1410812.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 20 दिसम्बर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में कुल 95446 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में 23 दिसम्बर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में 3251 टोकन जारी हुवे है, जिसके तहत कुल 153370 क्विंटल धान खरीदी कार्य किया जाएगा। अब तक हुए धान खरीदी में से 1199716 क्विंटल धान का मिलरों को डी ओ जारी किया जा चूका है, जिसमे से 124428 क्विंटल धान का उठाव उपार्जन केन्द्रों से किया जा चुका है l साथ ही जिले के परिवहनकर्ताओं के लिए 89230 क्विंटल धान का टी ओ जारी किया जा चुका है l जिले में अब तक 29995 किसानों द्वारा धान बेचा गया है l उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन के उपार्जन नीति के तहत् धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर मोटा, सरना धान खरीदी 2300 रुपये प्रति क्विंटल एवं पतला धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस बार धान खरीदी हेतु 7 दिवस पूर्व टोकन जारी कराना अनिवार्य होगा एवं लघु, सीमांत किसानो (5 एकड़ से कम) को अधिकतम 2 टोकन एवं दीर्घ किसानो को अधिकतम 3 टोकन जारी का प्रावधान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button