ग्राम पंचायत बासीन के सरपंच सचिव द्वारा 15वे वित्त की 159000/ रू राशि का गबन

सक्ती/डभरा । जनपद पंचायत मालखरौदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बासीन के वर्तमान सरपंच कृष्णो दास महंत एवं सचिव भूपेंद्र मानिकपुरीद्वारा विकास के आए सरकारी राशि 15वे वित्त की राशि 159000/ रूपये को मिलीभगत कर बिना कार्य कराए 18/8/2025 को आहरण कर लिया गया है। बिना ग्राम पंचायत प्रस्ताव के फर्जी तरीके से आहरण कर गबन किया गया है सरपंच व सचिव इन दोनों का दबंगाई इस कदर बढ़ गया है गांव की विकास के लिए शासन से मिलने वाली 15 वें वित्त की राशि गांव के विकास के बजाय डकार रहे है। सरपंच सचिव ने मिलीभगत कर गांव में बिना कार्य कराए तथा बिना पंचगणो के जानकारी बीना पंचायत प्रस्ताव कर फर्जी तरीके से आहरण कर आपस में दोनों ने बांट लिया और पंचगढ़ों की जब राशि का आहरण की जानकारी ऑनलाइन के माध्यम से हुई तो पूछने पर सरपंच कृष्णो दास महंत व सचिव भूपेंद्र मानिकपुरी इन दोनों के द्वारा जानकारी गोल मोल जवाब दिया गया 9 पंचों द्वारा मुख्यकार्यपालन अधिकारी मालखरौदा को लिखित शिकायत किया और ग्राम पंचायत बासीन में कुल 13 पंच है कई पंचगणो लोगो को किसी प्रकार की जानकारी नहीं होता है ऐसे भ्रष्ट सरपंच कृष्णो दास महंत सचिव भूपेंद्र मानिकपुरी के खिलाफ उचित कार्रवाई किया जाए ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए लिखित शिकायत एसडीएम व जनपद सीईओ को दिया गया जिसमे ग्राम पंचायत बासीन के शिकायतकर्ता 9 पंचों में प्रतिभा अंचल उपसरपंच श्यामा देवी अंचल अमरीका अंचल यशोदा अंचल विल्सन जाटवर सुमित आदित्य सूरजबाई जाटवर उषा आदित्य अजोर अंचल पंच सहित भोजराम देव आदित्य लच्छू अंचल रामेश्वर अंचल रामायण पूर्व उपसरपंच जय अंचल उपस्थित रहे । मालखरौदा एसडीएम व जनपद सीईओ द्वारा आश्वासन दिया जल्द टीम गठित कर सरपंच व सचिव पर जांच कर करवाई किया जाएगा।




