सक्ती जिला

चरौदी में 23वां अखंड नवधा रामायण मानस गायन संपन्न, ग्राम कनकबीरा बना प्रथम पुरस्कार विजेता

सक्ती। मालखरौदा ब्लॉक के समीप ग्राम चरौदी में भक्ति और श्रद्धा के माहौल के बीच अखंड नवधा रामायण मानस गायन का भव्य समापन हुआ। लगातार 23वें वर्ष से आयोजित हो रहे इस धार्मिक कार्यक्रम का समापन 30 अक्टूबर को सहस्रधारा स्नान और हवन के साथ किया गया।

नौ दिनों तक चले इस आयोजन में श्रीरामचरितमानस के भजन, कथा, प्रवचन और मानस गायन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। समापन अवसर पर मानस गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस प्रतियोगिता में ग्राम कनकबीरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये जीता, जिसे राजा बोर्ड बंदोरा द्वारा प्रदान किया गया।
द्वितीय पुरस्कार 7,500 रुपये ग्राम दर्राभाटा को श्रीमती रामकुमारी धीरहे, जनपद सदस्य ने प्रदान किया।
तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपये रायगढ़ टीम को नरसिंग यादव द्वारा दिया गया।
चतुर्थ पुरस्कार 4,100 रुपये ग्राम पाड़ाहरदी को राजू साहू, अध्यक्ष सरपंच संघ ने सौंपा।
पांचवां पुरस्कार 3,100 रुपये ग्राम सेरो को लालू वर्मा, सरपंच बंदोरा ने प्रदान किया।
छठवां पुरस्कार 2,001 रुपये ग्राम लोडहाझर को विजय धीरहे, महामंत्री भाजपा मंडल अड़भार ने दिया,
जबकि सातवां पुरस्कार 1,100 रुपये ग्राम पंढरमुडा को टीकम साहू एवं तेरस यादव द्वारा दिया गया।

आयोजन समिति द्वारा सभी प्रतिभागी दलों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए।
समापन अवसर पर समिति ने सभी मानस गायन प्रेमियों, कलाकारों, प्रवचनकर्ताओं और वाद्य यंत्र वादकों को हार्दिक धन्यवाद दिया।

इस आयोजन में ग्राम पंचायत चरौदी के सरपंच श्रीमती चमेली शंकर साहू, सुरेश यादव, डबील यादव, शैल कुमार यादव, गंगा साहू, ईश्वरी साहू, ईश्वरी बरेठ, राजा यादव, मिलन केवट, मुरली बरेठ, समय दास महंत सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

भक्ति, समरसता और सांस्कृतिक परंपरा के संगम से ओतप्रोत इस आयोजन ने चरौदी ग्राम को एक बार फिर धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button