छत्तीसगढ़

3 साल की बच्ची ने पी ली घर में रखी शराब नशा हुआ तो मन से बोली नहला दो हो गई मौत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में खेल-खेल में शराब पीने से 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई । इस घटना से पूरे परिवार सदमे में है। मामले में पुलिस  मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना के डिंडो पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बैकुंठपुर की 3 वर्षी सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी, उसकी मां सावित्री पास में ही काम कर रही थी। इस दौरान बालिका खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंच गई। जहां शराब की बोतल और गिलास रखा हुआ था, बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया।

अनजाने में शराब पीने के बाद बच्ची को नशा चढ़ने लगा तो वहां अपनी मां के पास पहुंची और नहलाने के लिए कहा वही थोड़ी देर बाद वहां बहस हो गई । इसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी । बच्ची के पिता राम सेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल और गिलास पड़ा हुआ था। गिलास में शराब भी पड़ी थी।

बच्ची की हालत खराब होने पर परिजन उसे वार्डरोब नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ देखा तो उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया । बच्ची को सोमवार की शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां उपचार के बाद भी सरिता की हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार दोपहर इस मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button