सक्ती जिला

सोंठी में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹1570 नगद जब्त

सक्ती। पुलिस ने सोंठी गांव के जैतखाम के पास जुआ खेलते हुए पाँच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी, जहाँ आरोपी जुआ खेलते पाए गए।

गिरफ्तार किए गए जुआरी हैं — पवन सांडिल्य, घनश्याम देवांगन, अजय डेन्सिल, राजू सतनामी और देवेंद्र देवांगन। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल ₹1570 नगद रकम जब्त की है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button