सक्ती जिला

टेमर ग्राम पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, सरपंच चंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

सक्ती। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य टांकेंश्वर पटेल, चंद्रिका पटेल, चेतन्य पटेल, उपसरपंच योगिता पटेल सहित ग्राम टेमर के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नगद 100 रुपये प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव, ग्राम के वरिष्ठजन, शिक्षाविद एवं स्थानीय बुद्धिजीवी भी मौजूद थे। विशेष रूप से पंचायत सचिव एवं ग्राम के कृष्ण लाल देवांगन, नूतन देवांगन, यशवंत सोनी, रामदयाल पटेल, रथराम पटेल, अध्यक्षता शिक्षक एवं शिक्षाएं कार्यक्रम में सम्मिलित रहीं।

गांव में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल स्वतंत्रता दिवस की गौरवमयी यादें ताजा कीं, बल्कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की नींव है, और ग्राम पंचायत ऐसे विद्यार्थियों को सदैव प्रोत्साहित करती रहेगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button