सक्ती जिलासक्ती नगर

साइबर अपराधों पर होगी सख्ती, चलित थाना लगेगा — जनता से सीधे जुड़ेंगे : एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर

सक्ती। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में कानून व्यवस्था को लेकर अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध, अवैध कारोबार, ट्रैफिक अव्यवस्था और स्कूल बस संचालन पर अब कठोर कार्रवाई होगी।

एसपी ठाकुर ने बताया कि जिले में शीघ्र ही चलित थाना (Mobile Police Station) शुरू किया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को तत्काल पुलिस सहायता मिल सकेगी।

“पुलिस अब जनता से दूरी नहीं बनाएगी, बल्कि जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करेगी।”

अवैध चखना सेंटर और ट्रैफिक पर कार्रवाई तय

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने साफ कहा कि शहर में अवैध चखना सेंटर और अनुचित गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थलों पर बिना किसी दबाव के कार्रवाई करें।
साथ ही, स्कूल बसों की सुरक्षा मानकों और ट्रैफिक अनुशासन पर भी सख्ती की बात कही।

“ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना हमारी प्राथमिकता है, नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

जनता से सीधे संवाद की पहल

उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतें सीधे सुनी जाएंगी।

“यदि किसी को थाना स्तर पर समस्या आती है तो वे सीधे मुझसे संपर्क करें, मैं स्वयं मैदान में रहूंगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी फरियादी निराश होकर नहीं लौटेगा — यह उनकी जिले के प्रति पहली प्राथमिकता है।

स्थानीय अंदाज़ में जुड़ाव का संदेश

मुस्कुराते हुए एसपी ठाकुर ने कहा —

“अपन मन ला अपन भाषा म गोठिया बो, तभे तो अपन बिचार सही ले पहुंच ही।”
यानी, जनता से आत्मीय संवाद ही पुलिस-जन सहयोग की सच्ची नींव है।

हाइलाइट

“साइबर अपराध, ट्रैफिक और अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी।”
– प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, पुलिस अधीक्षक सक्ती

“चलित थाना से जनता को doorstep policing की सुविधा मिलेगी।”

“जनता सीधे मुझसे संपर्क करे, हर genuine शिकायत पर होगी तत्काल कार्रवाई।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button