सक्ती जिला

अस्पताल पहुंचे भाजपाई, शासन प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, सक्ती के जन औषधि केंद्र को बंद करने को लेकर थे नाराज, दी आंदोलन की चेतावनी

सक्ती। जन औषधि केंद्र को बंद करने के बाद गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही जल्द ही औषधि केंद्र को उसके यथा उचित स्थान पर पुनः प्रारंभ करने के लिए कहा है।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित जन औषधि केंद्र को 1 दिसंबर को खाली कर बंद कर दिया गया था इसकी सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल परिसर पहुंचे और जन औषधि केंद्र को देखा तो वहां की सारी दवाइयों को कबाड़ में डाल दिया गया था साथ ही सभी बैनर पोस्टरों को उतार कर एक और रख दिया गया था। केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को एकाएक बंद करने का निर्णय लेने के बाद और गुस्सा है भाजपाइयों ने तत्काल प्रशासन के खिलाफ अस्पताल परिसर में ही नारेबाजी चालू कर दी और 24 घंटे के अंदर जन औषधि केंद्र को प्रारंभ करने के लिए कहा अन्यथा आंदोलन करने के लिए बातें होने की बात कही गई है।

2015 में शुरू हुई थी केंद्र सरकार की जन औषधि योजना


विदित हो कि केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2015 में जेनेरिक दवाइयां लोगों तक आसानी से पहुंच सके और गरीबों को इसका लाभ मिल सके इस उद्देश्य से जन औषधि केंद्र की शुरुआत की थी लेकिन अब धन्वंतरी मेडिकल को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इसे अस्पताल परिसर से हटाना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पुनर्निर्माण कर धनवंतरी मेडिकल और जन औषधि केंद्र को स्थापित किया जाएगा।

शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा के पदाधिकारी

भटकते रहे मरीज, गरीब ने कहा – महंगी दवा के लिए कहां से लाएंगे पैसे

जन औषधि केंद्र के 1 दिसंबर से बंद होने के बाद कई मरीज दवाइयों के लिए भटकते हुए नजर आए कुछ गरीबों ने कहा कि यहां पर उचित मूल्य में दवाइयां मिल जाती थी लेकिन अब इसके बंद होने से खास तौर पर गरीबों को काफी पीड़ा होगी। कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भाजपाई पदाधिकारियों ने कहा है कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को बंद करने का निर्णय यदि लिया जाता है तो यह केंद्र सरकार मोदी सरकार का अपमान होगा और इसके लिए हर कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा। जनता के लिए कुछ भी करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं।

विरोध जताते हुए भाजपा के कार्यकर्ता

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, किसान नेता प्रीतम गवेल, नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, जिला मंत्री संजय रामचंद्र, धनंजय नामदेव, राम नरेश सिंह यादव, सक्ती ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल पटेल, जिला संयोजक रंजन सिन्हा,चेतन साहू, धनंजय नामदेव, उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, महामंत्री अमन डालमिया, गोविन्दा निराला, मनोज सिसोदिया,उदय वर्मा, सतेंद्र सोनी , पार्षद पिटू यादव मनोज सोनी, प्रमेन्द्र ठाकुर,अन्नपूर्णा राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेद्री कसेरा, महामंत्री पहलवान दास महंत, नटवरलाल नेताम सहित बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button