सक्ती जिलासक्ती नगर
सक्ती क्राइम: गाली की रंजिश में खून की होली: घर में घुसकर नाई का गला रेता, टांगी से 7 वार कर उतारा मौत के घाट

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधा हत्याकांड, मुख्य आरोपी और विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
सक्ती। मामूली गाली-गलौज की रंजिश ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक नाई को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। ग्राम मसनियाकला में सैलून संचालक सम्मेलाल श्रीवास (38 वर्ष) की घर में घुसकर धारदार टांगी से गला, सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि थाना सक्ती पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया।




