मनरेगा बचाओ संग्राम: सक्ती में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर गरजे डॉ. महंत

सक्ती –छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में गुरुवार को सियासी पारा उस समय चढ़ गया जब जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत विशाल जनसभा और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने न केवल अपनी एकजुटता दिखाई, बल्कि राज्य की भाजपा सरकार पर मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को खत्म करने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला।
“गरीबों के पेट पर लात मार रही सरकार” – डॉ. महंत
सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने तीखे लहजे में कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों ही संदिग्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा योजना को बंद करने की साजिश रच रही है, जिससे सीधे तौर पर गरीब और मजदूर परिवारों का हक छीना जा रहा है। महंत ने कहा, “यह केंद्र और राज्य सरकार की मिलीभगत है कि गरीबों के हक की राशि को रोका जा रहा है।”
बैरिकेड्स पर चढ़े विधायक, पुलिस से हुई झूमा-झटकी
सभा के बाद जब कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए कूच किया, तो पुलिस ने भारी घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान माहौल तब गरमा गया जब पूर्व मंत्री और विधायक उमेश पटेल और रामकुमार यादव खुद बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की चलती रही, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।
प्रमुख मांगें और ज्ञापन
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। उनकी मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:
मनरेगा का संरक्षण: योजना को पंचायतों के अधीन ही रखा जाए और निजीकरण की कोशिशें बंद हों।
धान खरीदी की समय सीमा: किसानों के हित में धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी किया जाए।
बकाया भुगतान: मनरेगा मजदूरों के रुके हुए वेतन का तत्काल भुगतान हो।
इनकी रही मौजूदगी
प्रदर्शन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नोवेल वर्मा पूर्व मंत्री,विधायक बालेश्वर साहू, रामकुमार यादव विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर, सुधेश्वर गबेल,मेनका जायसवाल , निर्मल वर्मा, गुलजारसिंह, दादू जायसवाल,महबूब खान, गिरधर जायसवाल, भानु प्रताप गवेल जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड,ऋषि राय, दिगंबर चौबे, अलका जायसवाल, नरेश गेवाड़ीन, कलावती सांडे ,राम मोहन प्यारे, बंसी खांडे , सत्य प्रकाश महंत, राइस किंग खुंटे, प्रताप चंद्रा, राम सजीवन, घनश्याम देवांगन , लाल सोनी, गजाधर यादव, रुखसाना खान, देवलहरे, कुशल कश्यप गोपाल भारद्वाज,कुसुमयादव, रोहित चंद्रा,पूर्णिमा खुटे, कन्हैया कंवर, राकेश रोशन, रथ लाल पटेल, रविन्द्र राठौर, शाफिक अहमद, विशाल सरपंच, अलीम खान, सचिव पटेल, रिज़वान कुरैशी , सुभाष देवांगन,प्यारे लाल पटेल,काफी संख्या में ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपना अड़ियल रवैया नहीं छोड़ा, तो यह आंदोलन प्रदेश स्तर पर और उग्र होगा।





