सक्ती नगर

कर्मचारी अधिकारियों की हड़ताल प्रारंभ, कहा- सरकार न्याय नहीं कर रही है

सक्ती के पुरेन्हा तालाब के तट पर डटे रहे 300 से अधिक अधिकारी कर्मचारी

सक्ती– छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई सक्ती के तत्वाधान में पांच दिवसीय हड़ताल की शुरुआत 25 जुलाई सोमवार से नगर के पुरेन्हा तालाब तट से हो गई है।
       हड़ताल में बैठे हुए कर्मचारियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने कहा की छत्तीसगढ़ में आज प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी प्रति माह 5000 से लेकर 20 हजार रूपये तक के नुकसान में है।

हड़ताल स्थल पर मौजूद अधिकारी कर्मचारी

छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया मुख्यमंत्री कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं कर रही आज पर्यंत कर्मचारियों के हित में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया गया। जिसके विरोध में प्रांत व्यापी हड़ताल के समर्थन में सक्ती, मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर में कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस अवसर पर जिला संयोजक राधे लाल भारद्वाज ,संरक्षक रमेश तिवारी ,विजय बहादुर सिंह, भोला शंकर तिवारी ,केके पटेल, तहसील संयोजक सक्ती राधेश्याम साहू, जिला महासचिव एके पटले, यशवंत राज सिंह मांडलेकर, अविनाश ठाकुर, यू आर पटेल, रोशन पटेल ,चंद्र प्रकाश तिवारी, राजकुमार पटेल, हीरानंद साहू, संतोष कुमार चौहान, एसएन राठौर, अशोक चौहान ,शांति लाल यादव ,मनोज यादव ,गोपाल राव पिंपलापुरे, नंदलाल पटेल ,अखिल कुमार मरकाम, विजय कुमार खुटे, शैलकुमार पांडे, गौरी शंकर चौधरी, मुकेश सिदार, श्रीमती संयोगिता रात्रे, अशोक कुमार,  खेलन खुटें, विजय खुंटे, जितेंद्र साहू, अरुण कुमार पटेल, खागपति साहू, नारायण सिंह, प्रमोद चंद्र, अमित कुमार त्रिपाठी, महेंद्र कुमार चंद्रा ,यशवंत पाटनवार, केके वर्मा ,पंकज वर्मा, बिना साहू ,दीक्षा शर्मा ,उर्मिला महंत, सत्यभामा पटेल ,श्रीमती अंजू राकेश चंद्र तिवारी, के साथ 300 से ज्यादा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button