सक्ती जिला

भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मिलकर मुख्यमंत्री साय के नाम सौपा ज्ञापन

सक्ती। भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ जिला सक्ती की टीम ने जिले के कलेक्टर से मिलकर अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा परिचर्चा कर मुख्यमंत्री साय के नाम कलेक्टर जिला सक्ती.को ज्ञापन सौंपा है। 

-भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ प्रदेश जिला सक्ती के किसानों के विभिन्न मांगों के त्वरित निराकरण की मांग की है -मांग में समर्थन मूल्य में धान खरीदी 2023-24 की शेष राशि की चौथी किस्त राज्य शासन द्वारा तत्काल दिया जायें।गौ वंदन योजना को राज्य शासन राज्य में जल्द से जल्द लागू करें, ताकि पशु रोड मे न घूमे , क्योंकि इससे सड़क हादसे बहुत ज्यादा हो रहा है और गौ एवं जन धन की हानि हो रही है ।लगातार घटते जा रहें भू-जल स्तर को बढाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जैसे परकोलेशन टैंक अन्य बनवाया जायें।मैदानी कार्यकर्ताओं को मुख्यालय में उपस्थिति बाबत् पूर्व में प्रत्येक सप्ताह में ग्राम सचिवालय में प्रत्येक सोमवार को मैदानी कार्यकर्ताओं जैसे आंगनबाडी सुपरवाईजर, ग्रामीण कृ.वि.अधि., पटवारी, स्वास्थ कार्यकर्ता, सचिव आदि उपस्थित होते थे, किन्तु अब यह व्यवस्था नही है. इसे तत्काल व्यवहार में लाया जावें, ताकि किसानों का ग्राम पंचायत स्तर पर ही कार्य हो सके। सक्ति जिले के मूल निवासियों को जेठा टोल नाका से मुक्त किया जायें। इसमे जिला स्तर के सभी पदधिकारीगण, सदस्यगण, एवं तहसील अध्यक्ष लोग क्रमशः रमाकांत चंद्रा जिलाअध्यक्ष, मनहरण लाल कमलेश अधिवक्ता जिलाउपाध्यक्ष , हिरा लाल कुरें राजस्व प्रमुख श्यामलाल साह विद्युत प्रमुख, विनोद पाण्डे, प्रसार-प्रचार प्रमुख खगेश्वर प्रसाद गबेल सहकारिता विभाग, योगेन्द्र गबेल, शिवचरण‌ यादव तहसील अध्यक्ष, जगमोहन राठौर ,मुकेश राठौर, कमल प्रसाद राठौर, जीवन लाल राठौर , जुगल किशोर चंद्रा, मनबोध राठौर फागु लाल चंद्रा, कन्हैया लाल चंद्रा, मृत्युंजय चंद्रा, देवदत्त चंद्रा, महेंद्र प्रताप चंद्रा युवा प्रमुख , मदन लाल चंद्रा कोषाध्यक्ष, प्रभु लाल गबेल, योगेंद्र कुमार गबेल, दुष्यंत सिंह, सुरेश कुमार गबेल मंत्री, नागेश कुमार मेहरा परसन कुमार राठौर जिला मिडिया प्रभारि एवं अन्य किसान साथी मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button