बापू थे सत्य अंहिसा के पुजारी…पूर्व विधायक सामले, आनंद कंचन भवन में मनाई गई गांधी जयंती

सक्ती/सकर्रा | पूर्व विधायक चैन सिंह सामले के गृह निवास आनंद कंचन भवन में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई गई | इस दिन महात्मा गांधी के जन्मदिन और उनके आदर्शों को याद किया गया|
इस अवसर पर पूर्व विधायक चैन सिंह सामले ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी हमारे जीवन और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। भारत को आजाद कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। गांधीजी ने हमें सिखाया कि सच्चाई और अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी कई परिवर्तन लाये जा सकते हैं। बिना हथियार उठाये उन्होंने सत्याग्रह और शांतिपूर्ण आंदोलनों जैसे चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा, और भारत छोड़ो आंदोलन का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर नागेंद्र प्रताप सामले सरपंच ग्राम पंचायत आडिल सहित सनत कुमार सूर्यवंशी, मदन सिंह सिदार, सुंदरलाल चौहान, मोती दास महंत, परदेसी यादव, खगेश गवेल,सम लाल साहू, भीषम लाल साहू, धनाराम साहू, तुलेश्वर साहू, राजेश नट, जय सिंह गवेल, राजकुमार गबेल, मनोहर गबेल, गजाधर यादव, कुंज राम साहू, कार्तिक साहू, रामलाल गवेल, उपेंद्र साहू, वेदराम गबेल, सुरेश गबेल, भारत भूषण साहू, कवि शरण गबेल, जीवन केवट, शत्रुघन गबेल, राजाराम गबेल, संतु सिंह सिदार, डॉक्टर अच्छे गबेल, श्री लाल साहू, ढीमानी सरपंच, विष्णु दयाल गबेल, माखन गबेल,धरमवीर साहू, लक्ष्मण साहू, हर प्रसाद साहू, मूलचंद पटेल, सुदर्शन पटेल, सूरजभान सिदार, राजेंद्र गबेल, छैल बिहारी गबेल, जीवन लाल पटेल, अर्जुन साहेब, पुनीराम साहेब,सौखी दास महंत, मुन्ना महंत, हर प्रसाद नेताम, श्यामलाल, अमृत लाल नेताम डोंगहाडेरा, रेशम लाल, राजेंद्र सिदार, होरीनाथ, पांडू राम, छोटे कान्हा, अंबे लाल, प्रेम सिंह चंद्रा, राजेश महंत, ताराचंद साहू गांधी जयंती कार्यक्रम में विशेष रूप शामिल रहे|



