सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को मिला दोहरी जिम्मेदारी का सम्मान — पुनः बनीं कोयला मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति सदस्य

अरुण निराला संवाददाता सक्ती। जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को केंद्र सरकार ने एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भारत सरकार द्वारा दिनांक 26 सितम्बर 2025 को स्थायी संसदीय समिति (कोयला एवं इस्पात) तथा 01 अक्टूबर 2025 को कोयला मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें श्रीमती जांगड़े को पुनः सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
इस नियुक्ति पर उन्होंने भारत सरकार एवं चयन समिति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —
> “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ दायित्व भी है। मैं संकल्पित हूँ कि अपने अनुभव और समर्पण के माध्यम से क्षेत्र एवं राष्ट्र के विकास में अपना सर्वोत्तम योगदान देती रहूंगी।”
श्रीमती जांगड़े की पुनर्नियुक्ति को क्षेत्रवासियों ने गर्व का विषय बताया है। उनका कहना है कि संसद में उनकी सक्रिय भूमिका और विकासोन्मुखी सोच ने उन्हें यह जिम्मेदारी दोबारा दिलाई है।
🟢 मुख्य बिंदु :
कोयला एवं इस्पात की स्थायी संसदीय समिति में पुनः सदस्य नियुक्त
कोयला मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में भी मिली जगह
क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विकास के प्रति जताया संकल्प




