सक्ती जिला

गुरुकुल इंग्लिश मिडियम स्कूल भांटा में रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न, नन्हें-मुन्नों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास ने जीता सबका दिल

📸 – संवाददाता: अरुण कुमार निराला, भांटा – आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को गुरुकुल इंग्लिश मिडियम स्कूल भांटा में बच्चों की प्रतिभा और सृजनशीलता को मंच देने हेतु फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न ऐतिहासिक, सामाजिक और प्रेरणादायक किरदारों की वेशभूषा धारण कर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सैनिक, किसान, डॉक्टर, झांसी की रानी, छत्तीसगढ़ महतारी, भारत माता और अन्य सामाजिक नायकों की भूमिकाएं निभाकर दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। मंच पर उनकी आत्मविश्वास भरी प्रस्तुतियाँ, संवाद अदायगी और अभिनय कौशल ने सभी को प्रभावित किया।

निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन वेशभूषा, संवाद प्रस्तुति और मंच प्रदर्शन के आधार पर किया।
कार्यक्रम के संचालक जायसवाल जी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और सहयोगियों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का समापन तालियों की गूंज और बच्चों की मुस्कुराहटों के साथ हुआ, जिसने विद्यालय परिसर को उल्लास और गर्व से भर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button