गुंजन एजुकेशन सेंटर में आज 23 जनवरी को होगा भव्य सांस्कृतिक महोत्सव ‘नई आशाएँ 2026’

सक्ती। गुंजन एजुकेशन सेंटर सक्ती में 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘नई आशाएँ 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। डायरेक्टर नितिन सोनी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जांजगीर श्रीमती कमलेश जांगड़े शामिल होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सक्ती, नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती, भाजपा जिला अध्यक्ष सक्ती की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती द्वारा की जाएगी।
विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आयोजकों के अनुसार यह सांस्कृतिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ शिक्षा और संस्कृति के समन्वय को दर्शाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।




