सक्ती जिला

अंबेडकर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, राधा-कृष्ण झांकी, मटकी फोड़ और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा स्कूल परिसर

सक्ती। अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही स्कूल परिसर तिरंगे के रंगों में सजा हुआ था और विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह झलक रहा था।

कार्यक्रम की शुरुआत गांव के वरिष्ठ सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सी.आर. जांगड़े, सरपंच जयंत कुमार जांगड़े, वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक अमर सिंह जांगड़े, स्कूल प्रबंधकारिणी उपाध्यक्ष ईश्वरी भास्कर और स्कूल डायरेक्टर बी.डी. चौहान सहित गणमान्य अतिथियों द्वारा देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। उपस्थित जनों ने भारत माता और महान विभूतियों के जयघोष लगाए।

इसके बाद ईश्वरी भास्कर ने गर्वपूर्ण माहौल में ध्वजारोहण किया। यह पहला अवसर था जब उनके हाथों से स्कूल में ध्वजारोहण हुआ, जो सभी के लिए गौरव का क्षण रहा। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए उपस्थित जनों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने राधा-कृष्ण की भव्य झांकी प्रस्तुत की, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी के बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस खेल में बच्चों के साथ-साथ स्कूल स्टाफ और उपस्थित अतिथियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई प्रतिभागियों ने प्रयास किया लेकिन मटकी नहीं फूट सकी, अंततः स्कूल डायरेक्टर बी.डी. चौहान ने मटकी फोड़कर सबका मन जीत लिया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राजीव डनसेना, सचिव कृष्ण कुमार साहू, डमरूधर जायसवाल, गांव के वरिष्ठजन रमेश गवेल, कोटवार शिवा सारथी, एचएम ज्योति पटेल, शिक्षिका सुनीता कंवर, पूनम साहू, दीनू साहू, लता तुरी, बिंदु तुरी, पलीता साहू, वृषभा सारथी, भावनी सिदार, जूही केवट, गीता सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और अभिभावक उपस्थित रहे।

अंत में स्कूल डायरेक्टर बी.डी. चौहान ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशप्रेम, आपसी भाईचारा और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना प्रबल होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button