सक्ती जिला

जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन

हसौद क्षेत्र में कमल खिलाने का संकल्प लेकर प्रचार-प्रसार में जुटीं सुशीला

हसौद। जिला पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 हसौद की अधिकृत प्रत्याशी सुश्री सुशीला सिन्हा ने 1 फरवरी को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में हसौद क्षेत्र की महिलाएं, युवा और पुरुष मतदाता बड़ी संख्या में पहुंचे। समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और सुशीला सिन्हा जिंदाबाद के नारों के साथ उनका समर्थन किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद मतदाताओं ने क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिलाने का संकेत दिया हैं।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2025 के चुनाव में सुश्री सुशीला सिन्हा को हसौद क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सुशीला सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा की बहन हैं। वे एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में उभरकर लोगों के बीच आई हैं। सुशीला ने हसौद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाई है और उनके निराकरण के लिए अपने बड़े भाई की तरह सक्रिय रही हैं। सभी वर्गों में उनकी लोकप्रियता और मजबूत पकड़ है। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके उत्थान के लिए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन वजहों से भाजपा ने उन्हें इस महत्वपूर्ण क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है।

क्षेत्र के विकास में निर्मल सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान:


भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सुशीला सिन्हा के बड़े भैया निर्मल सिन्हा ने हसौद और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनकी पहल पर सड़क, पुल, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिला है। इन विकास कार्यों का असर सुशीला सिन्हा की लोकप्रियता पर भी दिखाई दे रहा है, जिससे उनकी जीत की संभावना और मजबूत हो रही है।

डोर-टू-डोर प्रचार, मतदाताओं का मिल रहा समर्थन:
सुशीला सिन्हा ने नामांकन के बाद डोर-टू-डोर प्रचार अभियान शुरू किया है। वे मतदाताओं से संवाद कर रही हैं और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील कर रही हैं। प्रचार अभियान के दौरान उन्हें महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस चुनावी माहौल में सुशीला की सक्रियता और जमीनी जुड़ाव उनकी जीत की संभावनाओं को और प्रबल कर रहा है।

सुशीला सिन्हा ने नामांकन दाखिल कर हसौद क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को गति दे दी है। क्षेत्र में भाजपा समर्थकों और आम जनता का समर्थन यह संकेत दे रहा है कि हसौद में एक बार फिर कमल खिलने की प्रबल संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button