सक्ती जिला

सक्ती में वीर बाल दिवस पर भव्य आयोजन, अटल जी को समर्पित चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ अवलोकन

सक्ती। जिला भाजपा कार्यालय सक्ती में आज वीर बाल दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रनायक, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्रसेवा को समर्पित विशेष चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में अटल जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, काव्यात्मक संवेदना और देशहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गवेल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री आलोक पटेल सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस देश के लिए बलिदान देने वाले वीर बालकों की स्मृति को नमन करने का अवसर है, साथ ही युवाओं में राष्ट्रभक्ति, साहस और सेवा भाव को सुदृढ़ करता है।


अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को आज के समय में और अधिक प्रासंगिक बताते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button