सक्ती जिला

गोपाष्टमी पर्व पर गोपाल गौ सेवा समिति भद्री द्वारा हुआ भव्य आयोजन — अतिथियों ने किया समिति के सेवा कार्यों की सराहना

फगुरम। गोपाल गौ सेवा समिति भद्री, फगुरम द्वारा गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर मंगलवार, 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे केदार पेड़ी राइस मिल परिसर, भद्री चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में  श्रीमती बिंदु खूंटे (समाज सेविका), श्रीमती सावित्री गौतम वर्मा, (सरपंच ग्राम पंचायत फगुरम) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह की शुरुआत गौ माता की पारंपरिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गौमाता की परिक्रमा कर उन्हें भोजन अर्पित किया। समिति के अध्यक्ष दीपक डनसेना व सचिव उपेन्द्र तिवारी द्वारा “गो सेवा ही सच्ची सेवा” के संदेश के साथ गौसंरक्षण और गौपालन के प्रति जनजागरण का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे ने अपने उद्बोधन में गौ सेवा समिति के कार्यों सराहनी पहल बताते हुए कहा कि —

> “गोपाल गौ सेवा समिति द्वारा किए जा रहे गौ माता की निस्वार्थ सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। ऐसे सेवा कार्यों से न केवल धार्मिक भावना प्रबल होती है, बल्कि सामाजिक एकता और करुणा की भावना भी मजबूत होती है। आगे कहा इस सेवा कार्य में समिति की सहयोग करने की बात कही। ”

इस दौरान समिति द्वारा समस्त दानदाताओं, समस्त अतिथियों एवं विशेष सहयोगी को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने गोपाल गौ सेवा समिति के सदस्यों की सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि गौसेवा जैसी पुण्य गतिविधियों से समाज में सद्भावना और संस्कारों का प्रसार होता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था थी।

अंत में समिति के अध्यक्ष दीपक डनसेना ने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button