जेठासक्ती जिला

बेल्हाडीह-जेठा : सिरली में 30नवम्बर को होगा भव्य मड़ई मेला एव डांस प्रतियोगिता का आयोजन, आयोजन समिति द्वारा की जा रही तैयारी

दिनेश साहू/जेठा – ग्राम पंचायत सिरली में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य डांस प्रतियोगिता एवं मड़ई मेला का आयोजन 30 नवंबर को किया जा रहा है।

नवयुवक दुर्गा समिति संगठन ने बताया कि ग्राम पंचायत सिरली में 30 नवंबर को मड़ई मेला राउत नाचा के साथ रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 7000 रूपये एवं शील्ड, समिति द्वारा।द्वितीय 4000 रूपये एवं शील्ड, श्यामलाल जयसवाल द्वारा,तृतीय 3000 रूपये एवं शील्ड डिगम्ब केंवट द्वारा, चतुर्थ पुरुस्कार 1000 रूपये एव शील्ड गणेश सिदार द्वारा दिया जाना है। वहीं डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। ग्राम सिरली के नवयुवक समिति विगत कई वर्षों से ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न रचनात्मक कार्य करते आ रहे हैं। इस भव्य मड़ई मेला एवं डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवयुवक समिति के सभी सदस्य कार्यक्रम स्थल की साफ- सफाई में लगे हुए हैं।आयोजन समिति ने मड़ाई मेला का आनंद उठाने एवं सभी डांसर भाई- बहनों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपील किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button