स्वर्गीय संतोष अग्रवाल की स्मृति में 5 नवम्बर को विशाल स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन

सक्ती। स्वर्गीय संतोष अग्रवाल (प्रियंका मोबाइल) की पुण्य स्मृति में इस वर्ष भी एक दिवसीय जिला स्तरीय नेत्र रोग निदान, मोतियाबिंद जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 5 नवंबर 2025, बुधवार को सक्ती शहर के गौरव पथ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (सामुदायिक भवन) में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े उपस्थित रहेंगी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल करेंगे।
यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगा, जिसमें एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर एवं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

🔹 प्रमुख चिकित्सक एवं सेवाएं
शिविर में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के विशेषज्ञ
डॉ. अमोल पड़ेगांवकर, डॉ. योगेश कोटवानी, डॉ. मंदार गोकटे, डॉ. आकाश गर्ग,
दंत विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष जायसवाल, तथा आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. उत्तम गबेल अपनी सेवाएं देंगे।
🔹 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा
आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन करवाने की विशेष व्यवस्था की गई है।
ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजों को रायपुर ले जाने, ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था आयोजक परिवार की ओर से पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी।
मोतियाबिंद मरीजों से अनुरोध है कि वे शिविर में अपने आधार कार्ड एवं राशन कार्ड साथ लाएं।
🔹 अग्रिम पंजीयन हेतु संपर्क सूत्र
रितेश अग्रवाल (प्रियंका मोबाइल, स्टेशन रोड) – 📞 9300730731
मनीष कथूरिया – 📞 7000863563
आकाश अग्रवाल (मिंटू) – 📞 9300792687
अनमोल गर्ग – 📞 8234079719
आशीष मंगल (बंटी, मालखरौदा) – 📞 9981630707
आदित्य अग्रवाल (राजा) – 📞 9301550255
मनीष जी (एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर) – 📞 6264523310
अधिक जानकारी के लिए आयोजक परिवार के सदस्य
📞 9300730731 एवं 📞 9589123456 पर संपर्क किया जा सकता है।
🔹 सेवाभाव का प्रतीक बन रहा आयोजन
आयोजक राजकुमार अग्रवाल (राजू), रितेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं खरकिया परिवार सक्ती ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित इसी शिविर में सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया था और कई मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए थे।
सेवाभावी परिवारों द्वारा इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।
🔹 भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था
शिविर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था भी आयोजक परिवार द्वारा स्थल पर ही निःशुल्क रखी गई है।




