क्राइमसक्ती जिला

सायकल से जा रहे श्रमिक से तार हटाने मांगी मदद, हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हो गई मौत, सक्ती जिले की घटना

  • हार्वेस्टर चालक की लापरवाही से गई जान, पुलिस कर रही मामले की जांच
  • जिले के ग्राम जामपाली की घटना

सक्ती- मजदूरी करने वाले युवक को हार्वेस्टर चालक की ममद करना भारी पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार तार हटाने के लिए हार्वेस्टर चालक ने सायकल से गुजर रहे सोनू सिदार से मदद मांगी थी। उसने तार को हटाने के लिए हार्वेस्टर की सवारी की तभी अचानक से हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है हार्वेस्टर का चालक मौके से फरार हो गया है। मामला सक्ती जिले के ग्राम जामपाली का है। घटना गुरूवार की सुबह की बताई जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अचानकपुर में निवास करने वाला सोनू कुमार सिदार रोजी मजदूरी का काम करता था और वह किसी काम से जामपाली जा रहा था। तभी प्राथमिक स्कूल के पास हार्वेस्टर चालक की लापरवाही सेे 11 केवी तार के करेंट की चपेट में आ गया। जिससे 20 वर्षीय सिदार पिता सुरेंद्र सिदार की मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मशीन को भी जब्त करने की कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button