छत्तीसगढ़धार्मिकसक्ती जिला

रगजा के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर हुआ शानदार आयोजन, पहले पर्व में भक्तों की उमड़ी भीड़ रात तक चलती रही

सक्ती- जिले के ग्राम रगजा में रूद्र सेवा संस्थान द्वारा निर्मित भगवान शिव जी के मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रूद्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में रगजा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में शिव भक्तों ने यहां पहुंचकर मत्था टेका।

सुबह से रात तक लोगों की भीड़ रही। विदित हो कि रूद्र सेवा संस्थान का इस मंदिर में यह पहला महाशिवरात्रि का पर्व था। इस दिन काफी अच्छा माहौल यहां देखने को मिला। भवानी ठाकुर ने बताया कि सुबह से रामायण प्रारंभ हो गई थी साथ ही रूद्राभिषेक का कार्यक्रम भी किया गया।

प्रथम महाशिवरात्रि की खास बात यह थी कि बनारस से साधु संतों का यहां आगमन हुआ था। मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत साहू, ईश्वरी सिदार, नेहरू उरांव, परस उरांव, राधे उरांव, फिरतू उरांव, राजेंद्र उरांव सहित ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button