सक्ती जिला
आराध्य मेहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित

सक्ती। नगर के गुंजन एजुकेशन सेंटर के होनहार छात्र आराध्य मेहर ने जांजगीर और सक्ती जिले के लिए संयुक्त रूप से आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में पांचवां रैंक हासिल किया है। आराध्य मेहर शिक्षक सत्यम मेहर व श्रीमती कंचन मेहर के सुपुत्र हैं। विदित हो कि सक्ती शहरी क्षेत्र से आराध्य ने अकेले चयनित होकर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। उनके चयन पर विद्यालय परिवार के डायरेक्टर नितिन सोनी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




