क्राइमसक्ती जिला

सक्ती: घर में अकेली युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

  • धान कटाई करने गए थे परिवार के लोग
  • ग्राम परसदा कला की घटना

दिनेश साहू/जेठा – सक्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 20 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्या किन कारणों से की गई है इसका खुलासा अभी नही हो सका है। बताया जा रहा है जिस समय युवती की हत्या हुई थी उस समय घर में कोई नहीं था सभी सदस्य बाहर गए थे पिता धान कटाई के लिए खेत गए हुए थे। मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने के कारण अपने कार्य से गई हुई थी।

घर में मृत अवस्था में प्रियंका साहू


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के जेठा के समीप ग्राम परसदा कला की है। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे घर में मृतिका प्रियंका साहू पिता बुधराम साहू की खून से सनी लाश को उसकी बुआ ने कमरे में सबसे पहले देखा जिसकी सूचना उसने परिवार के अन्य सदस्यों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे और हतप्रद रह गए। उनकी 20 वर्षीय बेटी प्रियंका मृत अवस्था में घर के कमरे में पड़ी हुई थी। गांव के लोगों को पता चलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर बाराद्वार पुलिस पहुंची और हर पहलुओं की बारीकी से जांच की। बताया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से गला को रेता गया है जिसके कारण प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

मृतिका के किसान पिता व अन्य सदस्य गए थे खेत –

मृतिका के पिता बुधराम साहू ग्राम परसदा कला के किसान हैं। वह धान कटाई करने खेत गए थे। युवती घर में अकेली थी। उसके साथ क्या हुआ? क्यों हुआ इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। मृतिका प्रियंका तीन भाई बहनों में बीच की थी। उससे बड़ा उसका बड़ा भाई और एक छोटी बहन है। मृतिका प्रियंका साहू स्नातक के द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही थी।

बुआ का आरोप, एक युवक को घर से निकलते देखा –

मृतिका की बुआ जो उसी गांव में रहती है उसने पुलिस को बताया है कि खूंटा दहरा गांव का एक युवक उनके घर से निकलकर कहीं जा रहा था। बहरहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

मामले के संबंध में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। हर पहलुओं को बारीकी से देखा जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।

गगन वाजपेई
थाना प्रभारी, बाराद्वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button