सक्ती जिला

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

मालखरौदा। पुलिस ने 25 जुलाई को घर में छेड़छाड़ की घटना में फरार आरोपी चंद्रभूषण चंद्रा (उम्र 45 वर्ष, पिता हेमचरण) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रार्थी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने आई थीं कि वे 25 जुलाई को अपने घर में सो रही थीं। उस समय दरवाजा बंद नहीं था और आरोपी घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। प्रार्थी ने ससुर को आवाज दी, तो आरोपी भाग गया और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध (धारा 74, 331(4), 351(2) बीएनएस) पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुकबिर लगाया गया और सूचना मिलने पर आरोपी के घर, ग्राम सिंघरा में घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया।
आरोपी को 15 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button