सक्ती जिला
चोरी की गई बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। थाना हसौद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी आकाश रात्रे निवासी देवरघटा की बाइक हीरो होंडा पैशन प्रो (क्रमांक CG 11 AY 9802) हसौद स्थित पोल्ट्री फार्म से चोरी हो गई थी। पीड़ित और उसके साथी ने पीछा कर ग्राम अमलीडीह के माहुलदीह मोड़ पर आरोपी गजेंद्र सिदार (38 वर्ष), निवासी सिरको, थाना बसना, जिला महासमुंद को पकड़कर थाना हसौद के सुपुर्द किया।
आरोपी से पूछताछ में बाइक चोरी की बात स्वीकार करने पर वाहन जप्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 135/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।




