आड़िल स्कूल विवाद का पटाक्षेप दोनों पक्षों पर हुई कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य और स्टॉफ के बीच विवाद पकड़ा था तूल

सक्ती- जिले के भीमराव अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आड़िल में प्रभारी प्राचार्य और स्टॉफ के बीच हुआ विवद काफी तूल पकड़ लिया था। मामला जब कलेक्टर तक पहुंचा तो जांच हुई और कार्रवाई हुई। डीईओ ने प्रभारी प्रचार्य को स्थानांतरित कर सुलौनी भेज दिया तो वहीं दो अन्य व्याख्याताओं को लिखित में सख्त चेतावनी दी गई की यदि अब शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मामला जिले के आड़ित हायर सेकेण्डरी स्कूल का है। प्रभारी प्राचार्य शिव कुमार गबेल ने स्टॉफ के लोगों पर छवि धुमिल करने और धमकी देने जैसे आरोप लगाए थे। वहीं उन पर भी स्टाफ के लोगों के द्वारा विभिन्न आरोप लगाए गए थे। इसके जब मामला तूल पकड़ा तो कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल आदेश जारी किया। व्याख्याता देव कुमार साहू, कोमल प्रसाद चंद्रा, छवि राम यदु को आदेशित किया गया कि इनका व्यवहार शिक्षक की गरिमा के अनुरूप नहीं था। चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की गलतियों की पुनरावृत्ति न हो। वहीं प्रभारी प्राचार्य शिव कुमार गबेल को शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय सुलौनी में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।
————————————————-
दोनों पक्षों से शिकायम प्राप्त हुई थी। दोनों पक्षों शिकायत के आधार पर जांच की गई थी कलेक्टर के निर्देशानुसार दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है।
एनके चंद्रा
डीईओ, सक्ती
————————————————–




