सक्ती जिला

रैनखोल से लौटकर सलिहाभांठा गांव पहुंचा हाथियों का दल, किसानों की फसल को भारी नुकसान; वन विभाग अलर्ट पर

सक्ती। कोरबा जंगल की ओर से निकले 7 से 8 हाथियों का दल सोमवार देर रात अचानक सलिहाभांठा गांव पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार दिन में यह दल सलिहाभांठा से रैनखोल के पहाड़ की ओर बढ़ गया था, लेकिन देर रात दोबारा गांव लौट आया।

गांव के आसपास खेतों में खड़ी फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया, जिससे किसानों को भारी हानि का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिसके चलते रातभर नींद हराम हो गई है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और गांव में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी रोकी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button