सक्ती नगर

26 सितम्बर को धूमधाम से मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती, विकास को मिली आयोजन की ज़िम्मेदारी

 

सक्ती। आगामी 26 सितंबर सोमवार को अग्रसेन जयंती मनाए जाने को लेकर समिति का गठन कर दिया गया है। इस साल अग्रसेन जयंती कोरोना काल के प्रभाव से दूर धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।  आयोजन समारोह समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल विक्कू को बनाया गया है। 

      वही अग्रसेन जयंती समारोह समिति में उपाध्यक्ष विकास पिंटू ,विनायक, सचिव अमन डालमिया को बनाया गया है। सह सचिव निखिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष की जवाबदारी मयंक अग्रवाल बालाजी को दी गई है। मीडिया प्रभारी कन्हैया गोयल, सौरभ गर्ग ,अजय अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ,मनीष कथुरिया ,रवि गोयल एवं पुरुषोत्तम अग्रवाल, सदस्य सोनू ,आदित्य ,अग्रवाल, चिराग, बंटी ,उमंग अनुराग, सुधांशु ,श्रेयांश, विनायक ,सिद्ध, संस्कार, रजत, सारांश ,पिंटू ,रोहित, अंकित ,शिवम ,पियूष ,आशीष, देवेश ,शुभम ,जयदीप बनाए गए हैं। 

होगा मुख्य समारोह एवं निकलेगी शोभायात्रा –

विकास अग्रवाल विक्कू ने अग्रसेन जयंती मनाए जाने को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन जयंती के समस्त कार्यक्रम हटरी धर्मशाला एवं शुभम ग्रीन्स में संपन्न होंगे। सभी अग्र बंधुओं से निवेदन किया गया है कि अग्रसेन जयंती के दिन दोपहर 2 बजे के बाद सभी अपने प्रतिष्ठान बंद कर शोभायात्रा एवं समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मिलित होकर सामाजिक एकता का परिचय देवे एवं कार्यक्रम को सफल बनावे। आयोजन समिति के द्वारा अपील की गई है कि जयंती दिवस में अपने घरों के बाहर दीप अवश्य रूप से प्रज्वलित करें। वही अपने प्रतिष्ठान के बाहर रंगोली, तोरण से साज-सज्जा करें। मुख्य समारोह शुभम ग्रीन्स में आयोजित होगा रात्रि कालीन अग्रभोज होगा। 

18 से 26 तक चलेंगे जयंती कार्यक्रम –

श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति के द्वारा जयंती कार्यक्रमों का आयोजन 18 सितंबर से 26 सितंबर तक किया जा रहा है। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता, महिलाओं की प्रतियोगिता, सभी वर्गों की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। बच्चों की प्रतियोगिताओं में जलेबी दौड़ , फुग्गा फोड, कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।  वहीं पुरुष वर्ग में वजन बताओ, मोमबत्ती जलाओ ,रस्सी कूद, मटका फोड़ ,सांप सीढ़ी ,गेंद से गिलास गिराओ ,लूडो ,बूगी बूगी ,फैंसी ड्रेस ,विज्ञापन बोलो, भजन गायन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 

     वहीं महिलाओं के लिए लड्डू गोपाल को श्याम बाबा के रूप में सजाओ ,अपने हाथों में टैटू बनाओ, नेचुरल पत्ते से बुके बनाओ, वेस्ट में बेस्ट बनाओ, परिचर्चा -संस्कार से विमुख होते बच्चे, पुराने गाने पर कपल डांस तथा राजस्थानी हरियाणवी गानों पर सोलो डांस, लाफ्टर चैलेंज ,म्यूजिकल होजी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वही शोभायात्रा मार्ग पर बैनर द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता, शोभा यात्रा की स्वागत प्रतियोगिता, मैं भी अग्रसेन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हैं। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मुख्य समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button