सक्ती जिलासक्ती नगर

कृषि स्थाई समिति सभापति विद्या सिदार दिल्ली रवाना, राष्ट्रपति से करेंगी शिष्टाचार भेंट


सक्ती। जिला पंचायत सक्ती की कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती विद्या सिदार राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, श्रीमती सिदार दिनांक 4 अगस्त 2025 को दोपहर 12:00 बजे देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात करेंगी।

बताया गया है कि इस भेंट के दौरान श्रीमती सिदार द्वारा जिले के कृषि विकास, किसानों की समस्याएं तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी।

श्रीमती सिदार के इस दौरे को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। जिला वासियों को इस भेंट से सकारात्मक पहलुओं की अपेक्षा है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button