नवरात्र अष्टमी पर महामाया मंदिर में हुआ हवन, भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब

सक्ती। नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन नगर के प्रसिद्ध मां महामाया देवी मंदिर में विधिविधानपूर्वक हवन का आयोजन किया गया। प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी और पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयघोष से गूंज उठा।
पंडित संजय महाराज ने कराया हवन
हवन की पूर्ण प्रक्रिया पंडित संजय महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराई गई। माता महामाया के जयकारों के बीच आहुति दी गई और नगर वासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस धार्मिक अनुष्ठान में नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
वहीं राजमहल के सभापति जिला पंचायत राजा धर्मेंद्र सिंह, रोहित दोहरे एवं पूर्णेश, बैगा गजराज सिदार, निलेश सिदार, रमैया सिदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। हवन में सम्मिलित होकर माता रानी के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
पार्षद का ने की नगरवासियों के लिए मंगलमय कामना
कार्यक्रम में वार्ड 13 के पार्षद गजाधर यादव (नान्हू भांचा) भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने माता महामाया देवी के चरणों में नमन करते हुए कहा—
“मां महामाया देवी की कृपा नगरवासियों पर सदैव बनी रहे और हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।”

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी
हवन में पंडित देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री, उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), मुनू यादव, उमेश शर्मा (बंटी), अजय अग्रवाल, राजू यादव, बजरंग जायसवाल, गुरुदेव यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मंदिर प्रांगण में सुबह से देर रात तक भक्तों की आवाजाही बनी रही। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सजधजकर माता की आराधना में जुटीं।

भक्तिमय माहौल
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक भजनों की गूंज, घंटा-घड़ियालों की ध्वनि और “जय माता दी” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हवन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण कर आत्मिक शांति का अनुभव किया।




