सक्ती जिलासक्ती नगर

ज्ञानदायनी पब्लिक स्कूल जर्वे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जर्वे | सक्ती। ज्ञानदायनी पब्लिक स्कूल जर्वे में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष शर्मा रहे, वहीं सांसद प्रतिनिधि अमर सिंह जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में हरदयाल पटेल, विशिष्ट अतिथि ज्ञानिक खांडे, दीनदयाल कोसले, प्रहलाद अग्रवाल (सरपंच), ईश्वरी पटेल, पुरुषोत्तम खुटे, अमृत रात्रे एवं बी.डी. चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही।अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के संचालक रमेश सोनवानी एवं पुष्पांजली सोनवानी के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ नरेश सोनवानी, प्रमोद कंवर, खुशबू पटेल, शिवकुमारी कंवर, शीतल बंजारे, अंजू बरेठ एवं पायल बरेठ द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया।समारोह के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देते हुए एक यादगार छाप छोड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button