सक्ती जिला

फगुरम सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न — किसानों को बढ़ी सदस्यता और केसीसी लेने के लिए किया गया प्रेरित

अरुण निराला संवाददाता सक्ती/फगुरम (अड़भार शाखा): शाखा अड़भार के अधीनस्थ सेवा सहकारी समिति मर्यादित फगुरम (पंजीयन क्रमांक 63) की वार्षिक आमसभा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के सदस्य किसान, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में किसानों को समिति की सदस्यता लेने एवं अधिक संख्या में कृषि ऋण (KCC) का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री डी.सी. बघेल ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में एक बहुउद्देशीय सहकारी समिति स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि समिति केवल धान खरीदी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि माइक्रो एटीएम, CSC सेंटर जैसी सुविधाओं का लाभ भी किसानों तक पहुंचाना चाहिए।

समिति विक्रेता श्री महेश जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष डीएपी खाद की किल्लत के बावजूद किसानों को सफलतापूर्वक और संतोषजनक मात्रा में खाद वितरण किया गया है।
समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) श्री चिरंजीव सोनवानी ने जानकारी दी कि समिति के अधीन कुल 11 गांव हैं, जिनमें 2163 पंजीकृत सदस्य हैं, परंतु अब तक केवल 615 किसानों ने केसीसी का लाभ लिया है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक सदस्य केसीसी के लिए आवेदन करें ताकि सभी किसान इससे लाभान्वित हो सकें।

अध्यक्ष महोदय ने अपने उद्बोधन में समिति सदस्यों के बीच सहयोग और एकता की भावना को बढ़ाने पर बल दिया तथा एग्रीटेक पंजीयन से वंचित किसानों को जोड़ने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम फगुरम सरपंच श्री गौतम वर्मा, ग्राम कुधरी सरपंच सुंदरमणी चंद्रा, ग्राम बोड़ा सागर सरपंच श्री विष्णुकांत जायसवाल, ग्राम सेरो सरपंच श्री एंथोनी, समिति के प्राधिकृत अधिकारी श्री योगेश कुमार राठौर, कर्मचारी श्री ओमप्रकाश खूंटे, श्री चित्रसेन जायसवाल, ऑपरेटर श्री रामचंद साहू, श्री लोकनाथ बंजारे, चपरासी श्री ठाकुर राम दिनकर सहित बड़ी संख्या में समिति के सम्माननीय सदस्य एवं कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button