सक्ती जिला

ग्राम पंचायत बासीन के सरपंच कृष्णों दास महंत ने संयोगिता युद्धवीर सिंह जुदेव से की सौजन्य मुलाकात

डभरा – जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र ग्राम पंचायत बासीन के सरपंच कृष्णों दास महंत के साथ पंचों ने 4 अप्रैल को महानदी सदन हरदी चंद्रपुर जाकर भाजपा नेत्री संयोगिता युद्धवीर सिंह जुदेव से सौजन्य मुलाकात कर श्रीफल साल गुलदस्ता भेंट कर पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया और आशीर्वाद लिया ।साथ ही ग्राम पंचायत बासीन के समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया एवं अन्य विषय के संबंध में भी विशेष चर्चा किया गया। वही भाजपा नेत्री संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया एवं गांव कि विकास कराने की बात कही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बासीन सरपंच कृष्णों दास महंत एवं उपसरपंच प्रतिनिधि देवनारायण अंचल व पंच सुमित आदित्य गोविद अंचल रामेश्वर अंचल गोपाल अजगल्ले विल्सन जाटवर अजोर अंचल गिरधारी निषाद लच्छू अंचल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button