सक्ती जिला

रेलवे फाटक बंद न हो इसलिए अंतिम दिन भी लगाई सांसद और डीआरएम से गुहार 

– फरियाद लेकर ग्रामीण पहुंचे सांसद और डीआरएम के पास

– आज रात 10 बजे से परमानेंट बंद हो जाएगा फाटक 

सकरेली(बा.)- आज रात 10 बजे से रेलवे फाटक को बंद करन के फरफान के बाद से गांव के लोग इसे रूकवाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से 30 अगस्त तक कोई संशोधन आदेश्या नहीं आया है। विदित हो कि पहले भी फाटक को बंद करने की तारिख दो बार बदली जा चुकी है। गांव वालों को इस बात की उम्मीद है कि अंतिम समय में फाटक को बंद नहीं करने का आदेश रेलवे जारी करेगा। इसी उम्मीद को लेकर 30 अगस्त को गांव के लोगों ने सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से भेंट की और तमाम परेशानियों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि सकरेली बा. समपार फाटक को बंद किए जाने का निर्णय को स्थगित किए जाने की दिशा में वे पहल करें। साथ ही आवागमन के लिए ग्रामवासियों की पूर्व में मांग अन्डर ब्रिज बनाए जाने के पश्चात फाटक बंद किए जाने की मांग की। 

ग्रामीणों ने सांसद सहित डीआरएम को लिखे पत्र में बताया है कि सकरेली बा. जनपद पंचायत सक्ती की सबसे बड़ी पंचायत हैं। जिसकी जनसंख्या 7 हजार के आसपास है। अभी फाटक बंद हो जाने पर मवेशी व जानवरों की बहुत समस्या उत्पन्न होगी क्योंकि गाँव का चारागाह रेल्वे लाइन के उस पार है। फाटक बंद होने पर गांव के बच्चों कि शिक्षा व पढ़ाई-लिखाई पर बुरा असर पड़ेगा क्योंकि 160-170 छोटे-बड़े बच्चे रेल्वे लाइन पार करके स्कूल पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सभी समस्याओ को विगत 24 जनवरी 2019 एवं  29-02-2024 तथा 28 मार्च 2024 को संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका हैं। सांसद श्रीमती जांगड़े से मांग की गई है कि वे इस दिशा में ठोस पहल करें और वैकल्पिक व्वस्था न होते तक फाटक को जारी रखा जाए। अंडर ब्रिज बनने के बाद ही फाटक बंद करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button