सक्ती नगर

जिले के सभी ब्लॉक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति, विजया को सक्ती शहर, कौशल्या को दी गई सक्ती ग्रामीण की जवाबदारी

  • सक्ती शहर की कमान विजया को

सक्ती। महिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन ने ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस के पद पर जिले के सभी ब्लॉकों में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। शक्ति शहर की जवाबदारी विजया जायसवाल को सौंपी गई है। वही सक्ती ग्रामीण की अध्यक्ष कौशल्या कमलेश को बनाया गया है। जैजैपुर रीना तिवारी, हसौद इंद्रा लहरे, डभरा तुलसी साहू, मालखरौदा ब्लॉक की जवाबदारी अमिता जायसवाल को दी गई है। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करने के बाद जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन ने कहा कि नए अध्यक्षों की नियुक्ति से निश्चित तौर पर नई ऊर्जा का संचार होगा। सभी नए अध्यक्ष पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर पार्टी को जिताने का काम करेंगे। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष गीता देवांगन ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त सभी अध्यक्ष बेहतर काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button