सक्ती नगर

खाद की किल्लत के बीच कई टीमों ने एक साथ मारा छापा, खाद विक्रेताओं में हड़कंप

बिलासपुर, जांजगीर सहित सक्ती की टीमों ने एक साथ अलग अलग स्थानों पर मारा छापा

सक्ती। यूरिया डीएपी के अवैध भंडारण को लेकर टीम ने ऐसा छापा मारा की कीटनाशक दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज डलते ही सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। इधर टीम की छापामार कार्यवाही जारी रही। कई गोदामों में अधिक भंडारण मिलने पर कार्यवाही की गई। तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद सूचना कीटनाशक दवा दुकानों रेड की गई है।

इनके यहां पड़ी रेड –

खाद विक्रेता विकास खाद भंडार में गोदाम नक्शा से अन्यत्र स्थान में 442 बोरा डीएपी मिली। अवैध भंडारण को लेकर गोदाम को सील किया गया। मेसर्स श्रीराम सीड्स यहां भी अन्यत्र स्थान पर भंडारण पाया गाया और सील करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार ज्ञानी राम चन्दगी के यहां खाद्य सामग्री और कीटनाशक एक साथ पाए जाने पर 21 दिन विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। बालाजी खाद में उपलब्ध गोदाम में स्टॉक मिलान नहीं पाया गया। जिस कारण नोटिस दी गई। कार्यवाही में नायब तहसीलदार शिव कुमार डनसेना, बिलासपुर संयुक्त संचालक कृषि एनएल चौहान, जांजगीर उप संचालक एम आर तिग्गा सहित जितेंद्र साहू सहित कृषि विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

कार्यवाही करने पहुंचीं टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button