सक्ती जिला

भाजपा सक्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकान्त चंद्रा की अगुवाई में गृह मंत्री विजय शर्मा से मिले विधानसभा जैजैपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता

अरुण निराला संवाददाता सक्ती – कृष्णकांत चंद्रा द्वारा लिखित शिकायत उप मुख्यमंत्री,गृह मंत्री विजय शर्मा को सौपा गया एवं किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले विधायक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया है जैजैपुर के कांग्रेस विधायक श्री बालेश्वर साहू पर चांपा थाना में पुलिस ने अपराध क्रमांक 450/25 धारा 420 ,467, 468, 471, 34 के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज किया है। इसके अनुसार बालेश्वर साहू ने किसान राजकुमार शर्मा किसान श्रीमती रीता शर्मा एवं किसान जतिन शर्मा के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके 42 लाख 78 हजार रु निकाल लिया है। पुलिस ने यह एफ आई आर दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया था। किंतु इतना समय गुजरने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब तक गिरफ्तार नहीं होने से किसानों में असंतोष और आक्रोश है। उसे तत्काल गिरफ्तार करने की आवश्यकता है।

बालेश्वर साहू विधायक बनने के पूर्व सेवा सहकारी समिति बम्हनीडीह एवं अफरीद में प्रबंधक थे एवं धान खरीदी केंद्र के अन्य सरकारी पदों पर थे। उनके कार्यकाल में उन्होंने गंभीर आर्थिक अनियमितता की है। उनका मासिक वेतन 15 हजार से 20 हजार के बीच रही है। इसके बावजूद उन्होंने केवल दस साल में सैकड़ों एकड़ जमीन, करोड़ों की लागत से कई मकान और अन्य बेशकीमती जमीन सहित कई संपति अपने नाम पर बनाई है । उसकी आय से अधिक संपत्ति और इस अनुपातहीन संपत्ति की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं ईडी से जांच करने की आवश्यकता है।

विधायक बालेश्वर साहू जब धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे तब क्षेत्र के किसानो के ऋण पुस्तिका एवं बैंक खाते अपने पास यह रखकर जमा करा लेते थे कि इसमें तुम्हे खाद दिला देंगे और लम्बे समय तक पर्ची, ऋण पुस्तिका अपने पास रखते थे ऐसी जानकारी मिली है किउनके समिति प्रबंधक पद पर रहते हुए उन्होंने किसानों के लघु खाता, ऋण बाता एवं दीर्य खाता के बैलेंस में असंतुलन है। ऋण वसूली अनबलेस है और ओवरडोज है।

अतः उपरोक्त सभी खाता की जाँच की आवश्यकता है। इनके कार्यकाल में ऋण वितरण ऋण वसूली एवं धान सखरीदी एवं बारदाना की खरीदी में गंभीर आर्थिक अनियमित बरती गई है। बारदाना की कमी, अपने दस्तावेजो को काट-छाट कर गलत तरीके से ऋण देना, ऋण माफी का लाभ किसानों को ना देकर स्वयं लेने का आरोप है। इस तरह से भीले-आते किसानी को ठगा गया है जिसकी उच्च स्तरीय जाँच समिति गठित कर जाँच कराने की आवश्यकता है।

रोहित देवांगन आत्महत्या मामला थाना सरागांव, के अंतर्गत ग्राम चौरिया के निवासी रोहित देवांगन आत्महत्या के आत्महत्या प्रकरण में susidal नोट प्राप्त हुआ था जिसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया।

बुजुर्ग दंपति से मारपीट का मामला- घटना दिनांक 01/10/2024 की है जिसमे चांपा निवासी 65 वर्षीय शंक्च प्रसाद राठौर के ‌द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें बालेश्वर साहू के द्वारा घर में घुसकर मुजर्ग दम्पति को गाली-गलौच कर कॉलर पकड़कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने और घर छोड़कर जाने हेतु विवश करना दर्ज है। इस घटना की रिपोर्ट प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक जांजगीर में दर्ज कराई थी परन्तु इस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

भागवताचार्य पंडित राजकुमार शर्मा के घर घुसकर मारपीट करने का मामला ग्राम सरवानी के प्रतिष्ठित कथावाचक एवं उनकी माताजी और उनकी पत्नी से बालेश्वर साहू ने घर में घुसकर मारने की कोशिस की, जान से मारने की धमकी दी। जिस घटना का वीडीयी सी.सी.टीवी में दर्ज है। घटना सरवानी थाना में दर्ज है और यह प्रकरण जांजगीर न्यायालय में लंबित है। ज्ञातावय है कि राजकुमार शर्मा ने बालेश्वर साहू ‌द्वारा किये गए फर्जीवाड़े की शिकायत 5 जनवरी 2021 को किया था गृह मंत्री से मिलने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा, गोपी सिंह ठाकुर, सोनसाय देवांगन, राम नरेश यादव ,विक्रम सिंह ठाकुर ,लोकेशन साहू,मोहन कुमारी साहू,हरनारायण यादव ,चेतन महंत  विक्रम चंद्रा,आशीष तिवारी, भूषण चंद्रा, ऋषि बनाफर,चौलेश्वर चंद्राकर आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button