छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिलासक्ती नगर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत की भरोसे की रैली, सैकड़ों वाहनों के साथ कल निकलेगा विशाल जनसमुदाय, उमड़ेगा जन सैलाब,श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा – भव्य रैली की तैयारी पूरी, जनता में खासा उत्साह, दिखेगी ताकत

सक्ती। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत कल विधानसभा सक्ती में भरोसे की यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। कांग्रेस नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को नगरदा से सक्ती तक कांग्रेस की भरोसे की यात्रा निकलेगी। श्याम सुंदर अग्रवाल ने आगे बताया कि इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सक्ती विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत

सैकड़ों बाइक व कार से जिला कार्यालय सक्ती पहुंचेंगे –

गांधी जयंती के अवसर पर कल 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कांग्रेस भरोसा यात्रा के तहत जन जन के नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महन्त के उपस्थिति में मोटर साईकिल एवं कार रैली नगरदा से सक्ती तक रखा गया है। जिला कॉग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा सक्ती में कॉग्रेस पार्टी के प्रदेश व जिला पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण सेक्टर,जोन के अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अनुसुचित जाति कांग्रेस, अनूसूचित जनजाति कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, सेवादल, राजीव युवा मितान के सदस्य, गौठान अध्यक्ष, शाला विकास समिति अध्यक्ष गण, जिला पंचायत सदस्य,जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गण एवं सभी आनुसंगिक संगठन के पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित अनिवार्य हैं। सुबह 11 बजे जलपान कर वहाँ डॉ महन्त हरी झंडी दिखकर रवाना करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल

नगरदा -कुरदा -असौंदा होते हुए सक्ती पहुंचेगी रैली –

रैली नगरदा, कुरदा, सेंदरी, पुटेकेला, तुर्रीधाम ,खैरा, बासीन, ड़ड़ई ,अचानकपुर ,असौदा, नवापारा, डोडकी, बगबुड़वा, कंचनपुर होकर सक्ती शहर भ्रमण के पश्चात बाराद्वार रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेगी । यहां सभी कांग्रेस जनों की भोजन व्यवस्था रखी गई है। वहां डॉ महन्त सभी कॉग्रेस जनो से मिलेंगे। उक्त रैली को सफल बनाने में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाडीन, आनंद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, तनवीर कुरेशी, राहुल अग्रवाल, कमल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, कन्हैया कंवर, संगीता सोनी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिगंबर चौबे, जिला कांग्रेस महिला के अध्यक्ष गीता देवांगन, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष साधेशवर गबेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महबूब खान ,मंडी अध्यक्ष रूप नारायण साहू ,जिला महामंत्री अमित राठौर ,गुरुदेव चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम पांडे ,सरवन सिदार, जागेश्वर सिंह राज ,राजीव जायसवाल, हेमंत सिंह, सरपंच तेज सिंह, राजकुमार चंद्र, ऋषि राय ,

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की “भरोसे की रैली” में उमड़ेगा जन सैलाब

विजय सूर्यवंशी ,सहसराम कर्ष , नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल , रेशमा विजय सूर्यवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश राठौर , गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर ,विशाल जांगड़े, रामेश्वर बरेट, सुरेश देवांगन, प्यारेलाल लाल पटेल, अध्यक्ष सेवादल, घनश्याम जायसवाल ,लव सोनी, रामसजीवन देवांगन, गजाधर यादव, अशोक यादव,भवानी तिवारी, लाला सोनी, रिक्की सेवक, भुरू अग्रवाल ,मनोज जायसवाल, रथराम पटेल, अलका जायसवाल, गिरधर जायसवाल सहित कॉग्रेस जनो ने रैली को सफल बनाने की तैयारियों में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button