सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल प्रीमियर लीग (APL) का होगा आयोजन, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा – भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ

सक्ती। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को समर्पित अटल प्रीमियर लीग (APL) का भव्य आयोजन इस वर्ष 25 दिसम्बर 2025 से सक्ती में किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है और क्षेत्र के खिलाड़ियों तथा युवाओं में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह लीग अटल जी के विचारों, उनके व्यक्तित्व और देशभक्ति से युवाओं को जोड़ने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि “अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह लीग उनकी स्मृति को समर्पित की गई है। हम चाहते हैं कि क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों से जुड़े और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें।”

शर्मा ने आगे कहा कि लीग में कई टीमें भाग लेंगी और उद्घाटन समारोह भव्य स्तर पर आयोजित होगा। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों तथा नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और अटल जी की स्मृति को नमन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button