सक्ती जिलासक्ती नगर

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल प्रीमियर लीग 25 दिसंबर से होगा शुभारंभ

सक्ती। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में “अटल प्रीमियर लीग (APL)” रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का भव्य शुभारंभ 25 दिसंबर 2025 से पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में होने जा रहा है।

आयोजक मोदी फैंस क्लब, सक्ती द्वारा किए जा रहे इस आयोजन में इस बार जिले भर से बड़ी संख्या में टीमों के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। प्रतियोगिता में केवल प्रथम 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश शुल्क 5100 रुपये निर्धारित किया गया है।

आकर्षक पुरस्कार राशि

प्रतियोगिता को रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने हेतु आयोजकों द्वारा विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए हैं—

प्रथम पुरस्कार – ₹1,51,000/-

द्वितीय पुरस्कार – ₹81,000/-

मैन ऑफ द सीरीज – ₹11,000/- एवं शील्ड

बेस्ट बल्लेबाज – ₹5100/- एवं शील्ड

बेस्ट गेंदबाज – ₹5100/- एवं शील्ड

संरक्षक मंडल एवं आयोजन समिति

प्रतियोगिता के संरक्षक श्री प्रीतम सिंह गबेल, श्री रामअवतार अग्रवाल व श्री टिकेश्वर सिंह गबेल हैं।
आयोजन समिति में अभिषेक शर्मा, चिराग अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, महत्वपूर्ण सदस्यों में भगवानदास महंत, गेंदाराम मरकाम, विकास अग्रवाल (विक्कू खुटन), दिलीप सराफ सहित अन्य जिम्मेदार सदस्य शामिल हैं।

जिले में खेलों को नई दिशा देने की पहल

स्थानीय खेल प्रेमियों का मानना है कि APL जैसे आयोजन न केवल क्रिकेटरों को मंच उपलब्ध कराते हैं, बल्कि जिले में नए प्रतिभा विकास का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। रात्रिकालीन प्रतियोगिता होने के कारण दर्शकों की उपस्थिति भी अधिक रहने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा।

आयोजकों ने सभी क्रिकेट टीमों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button