सक्ती जिला

251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों को आमंत्रण

हसौद। सक्ती जिले के हसौद में आयोजित होने वाली चार दिवसीय 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है, आयोजक समिति के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों से मुलाकात कर इस आयोजन में शामिल होने उन्हें आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि मां महामाया की पावन नगरी हसौद में 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चार दिवसीय 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित होने वाली है। आयोजक समिति के सदस्यगण इस महायज्ञ को सफल बनाने तैयारी में जुट गए हैं, आयोजन समिति के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल मा. रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री रामविचार नेताम समेत कई मंत्रियों से मुलाकात कर श्रीफल, आमंत्रण कार्ड, मंत्र चादर भेंट कर सभी को हसौद में आयोजित होने वाली इस महायज्ञ में शामिल होने आमंत्रित किया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने आयोजक समिति के सदस्यों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और आयोजन में शामिल होने उन्हें आश्वासन दिया हैं। आमंत्रण के दौरान गायत्री परिवार के परिजन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, डॉक्टर कैलाश साहू, जितेंद्र साहू, भोग सिंह सिदार, अशोक आदित्य, कृष्णा जायसवाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button