छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा लोकसभाराजनीतिकसक्ती जिला

सक्ती जिला : कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कल धर्मेंद्र सिंह के साथ होंगे भाजपा में शामिल!

सक्ती। राजमहल के कट्टर समर्थक पुरुषोत्तम चंद्रा, इंदल सिंह श्रीवास एवं पूर्णेश गबेल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पुरुषोत्तम चंद्रा इन दिनों पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे वहीं इंदल सिंह उपाध्यक्ष, पुर्णेश गबेल भी युवा कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस में सक्रिय थे लेकिन उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को संबोधित अपने इस्तीफा पत्र में पार्टी के द्वारा की जा रही उपेक्षा को कारण बताते हुए अपने पद से एवं प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। त्याग पत्र ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव 18 मार्च यानी कि कल सक्ती के दौरे पर रहेंगे। शक्ति राजमहल समर्थक दोनों कांग्रेस के सदस्यों का इस्तीफा होना कई सवाल खड़े कर रहा है नगर में यह भी माहौल तेज है कि राजा धर्मेंद्र सिंह भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं वह लगातार भाजपा पदाधिकारी से मुलाकात कर रहे हैं। जिन दो पदाधिकारियों ने त्यागपत्र दिया है वे लगातार धर्मेंद्र सिंह के साथ चुनाव प्रचार एवं उनके राजनीतिक कार्यक्रमों में उनके साथ हिस्सा लेते हुए दिखाई देते रहे हैं।

जनपद पंचायत सदस्य धमेंद्र सिंह

सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ राजा धर्मेंद्र सिंह थाम सकते हैं भाजपा का दामन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत सदस्य एवं राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के सुपुत्र धर्मेंद्र सिंह 18 मार्च को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। विदित हो कि पूर्व में धर्मेंद्र सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

अपने पिता राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के साथ धर्मेंद्र सिंह
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के साथ पिछड़ा वर्ग विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्रा, इन्होंने अब कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
12 नवंबर 2023 को धर्मेंद्र सिंह ने प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को संबोधित पत्र में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की बात कही थी।
आज 17मार्च को पुरुषोत्तम चंद्र इंदल सिंह श्रीवास एवं पूर्णेश ने भी इस्तीफा दे दिया है अब यह सभी बीजेपी का दामन थामेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button