सक्ती जिला

बलराम प्रसाद पांडेय ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तुत की दावेदारी

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती
जिला कांग्रेस कमेटी, सक्ती के अध्यक्ष पद हेतु बलराम प्रसाद पांडेय ने अपनी औपचारिक दावेदारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के समक्ष पर्यवेक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक विवेक बंसल को प्रस्तुत की।

बलराम प्रसाद पांडेय वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के उपाध्यक्ष हैं और संगठन में उनकी सक्रियता एवं जनसंपर्क क्षमता लंबे समय से प्रशंसित रही है। पांडेय की पकड़ सक्ती जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत मानी जाती है।

राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि डॉ. चरणदास महंत के करीबी सहयोगी होने के कारण उनकी दावेदारी को विशेष महत्व मिल सकता है। पांडेय की संभावित नियुक्ति से सक्ती जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती और गति मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button