सक्ती जिला

सक्ती – अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अधिवेशन व सेमिनार की तैयारियों पर हुई चर्चा

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती।
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, जिला सक्ती की बैठक आज अधिवक्ता कक्ष, कोर्ट परिसर सक्ती में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने की।

बैठक में सर्वप्रथम आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन (राजस्थान, दिसंबर 2025) में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तय किया गया कि इच्छुक अधिवक्ता 25 अक्टूबर तक अधिवक्ता नरेंद्र पटेल को अपनी जानकारी उपलब्ध कराएँ।

साथ ही, संविधान दिवस के अवसर पर 29–30 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित सेमिनार में भाग लेने के इच्छुक अधिवक्ता बंधुओं से अनुरोध किया गया कि वे जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता संतोष यादव को अपना नाम दें, ताकि आयोजन समिति को अग्रिम सूची भेजी जा सके और उचित व्यवस्था की जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने कहा —

> “अधिवक्ता परिषद सदैव अधिवक्ताओं के व्यक्तित्व विकास एवं बौद्धिक संवर्धन के लिए तत्पर रहती है। परिषद द्वारा नियमित रूप से अभ्यास वर्ग, कार्यशाला, सेमिनार और अधिवेशन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनसे अधिवक्ता समुदाय को निरंतर लाभ मिलता है।”



उन्होंने आगे बताया कि शीघ्र ही सक्ती जिला समिति का विस्तार किया जाएगा तथा तहसील इकाइयों का गठन भी प्रस्तावित है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन में सक्रिय भूमिका हेतु अपनी सहमति महामंत्री अधिवक्ता विजय चंद्रा को शीघ्र प्रदान करें, ताकि समयबद्ध रूप से नई समितियों की घोषणा की जा सके।

बैठक में चितरंजय पटेल, विजय चंद्रा, संतोष यादव, विश्वनाथ सोनसरे, उदय वर्मा, मनोज सिसोदिया, नरेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, मुन्ना पटेल, सुरेंद्र शर्मा, गौतम दुबे, भूपेंद्र सिंह, मालिक राम यादव, धर्मेंद्र सोन एवं रतन कसेर सहित अनेक अधिवक्तागणों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button